फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ram ji's ride out, Ram ji's Leela is unique

राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ram ji's ride out, Ram ji's Leela is unique
हल्‍द्वानी मे निकाली जा रही राम बारात में राम लक्ष्मण की वेशभूषा में सजे कलाकार। अमर उजाला
हल्द्वानी। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी की ओर से रविवार को शहर में भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। आनंद आश्रम के गुरु महाराज के जयकारे के साथ राम बरात अयोध्या नगरी (धर्मपुरा) से शुरू होकर जनकपुरी (रामलीला मैदान) पहुंची। राम बरात में हजारों लोगों ने शिरकत की। महिलाएं बैंड बाजे की धुन पर जमकर थिरकीं। बरात में पूरे मार्ग में जय श्री राम के जयकारे लगते रहे। शहर में सड़क के दोनों ओर खड़े श्रद्धालुओं ने श्री राम बरात पर पुष्पवर्षा की और परिजनों की सकुशलता और समृद्धि का आशीर्वाद भगवान श्रीराम से मांगा।
विज्ञापन

बरात में मुख्य आकर्षण का पंजाब का गिद्दा, भागड़ा, ढोल, सहारनपुर से आई हनुमान झांकी व लक्ष्मी शिशु मंदिर स्कूल के बच्चों की योगा की शानदार प्रस्तुति रहे। राम बरात में सबसे आगे हनुमान जी की पताका वाला ध्वज, पीछे सेनापति व रामजी का परिवार व हल्द्वानी के बैंडों व घोड़ों की सवारी थी। इस दौरान पंजाबी जनकल्याण समिति, नव युवक संघ, अग्रवाल समाज, जायसवाल समाज, लोधी समाज आदि संस्थाओं ने जगह-जगह राम बरात का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। राम बरात में मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश, पूर्व राज्य मंत्री हेमंत द्विवेदी, राज्य मंत्री प्रकाश हरबोला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोरा, अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंद किशोर जायसवाल, मीडिया प्रभारी हेमंत साहू, रूपेंद्र नागर, प्रताप बिष्ट आदि ने रामभक्तों का आभार जताया। राम बरात में पालिका के पूर्व चेयरमैन हेमंत बगड़वाल, पवन चौहान, हुकुम सिंह कुंवर, प्रदीप सब्बरवाल, ललित जोशी, प्रदीप कक्कड़, मुरली मुलानी, सोनू पुरी, पार्थ अग्रवाल, समरपाल चौधरी, सुभाष गुप्ता, अशोक सिंधी, हेमंत साहू, गंगा जायसवाल, हेमंत शर्मा, दिनेश अग्रवाल, नंदकिशोर, लाला जायसवाल, तरुण तेजवानी, रामप्रसाद कश्यप, रोहन राजपूत, पूरन सागर, दीपांशु शर्मा, बिंदेश जायसवाल, संदीप सिंधी, राजू जायसवाल, आनंद गुप्ता, विपिन साहू, हिमांशु मिश्रा, हरीश नाथ गोस्वामी, सन्नी कपूर, शिव कपूर, सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed