{"_id":"65ad8c5694ae87397f0c6e54","slug":"ram-also-appeared-in-sydney-australia-echoed-jai-shri-ram-nainital-news-c-238-1-ntl1002-2509-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी अवतरित हुए राम, गूंजा जयघोष जय श्री राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भी अवतरित हुए राम, गूंजा जयघोष जय श्री राम
Mon, 22 Jan 2024 02:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 22 Jan 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु।
नैनीताल। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां समूचा देश धार्मिक अनुष्ठानों व भक्ति से सराबोर है, वहीं विदेशों में भी श्रीराम का जय घोष की गूंज है। भारतीय मूल के लोग वहां भी भव्य आयोजन कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में प्रभु राम अवतरित हुए। हजारों लोगों की मौजूदगी में राम आरती समेत अन्य कार्यक्रम हुए। यहां रामलीला मंचन ने सराहना बटोरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण रहे।
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में बीते कई दिनों से आयोजन की तैयारियां चल रही थीं। लगभग 20 हजार सदस्यों वाले भारतीय मूल के 15 अलग-अलग संगठनों की ओर से रामा फाउंडेशन के तहत कार्यक्रम किया गया। सुबह दर्जनों लक्जरी वाहनों के साथ शहर में रैली निकाली गई जिसमें लोग राम परिवार की झांकी समेत धार्मिक ध्वज के साथ राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शहर के मुख्य स्थलों से होते ही रैली कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। मैदान में बनाए गए मंच पर बच्चों की ओर से रामलीला का मंचन किया गया। जिसमें राम जन्म, सीता स्वयंवर, राम वन गमन, रावण वध लीला का मंचन किया गया। इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ, राम धुन, राम पूजा व महाआरती हुई। इसमें हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया।
रामा फाउंडेशन के अध्यक्ष दिलीप दार्जी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सिडनी भी राममय हो गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्राचीन सनातन संस्कृति जीवंत रही। रामलीला मंचन, हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती के दौरान हर कोई मंत्रमुग्ध तथा प्रभु राम में लीन था। आयोजन की सफलता में नवनीत मित्तल, योगेश पटेल, घनश्याम कनानी, जैमिन पटेल, अभिषेक पटेल आदि अहम भूमिका निभाई। आयोजकों ने कहा हर भारतीय सौभाग्यशाली है कि वह 22 के आयोजन में प्रतिभाग कर उसका साक्षी बन रहा है।