{"_id":"549f9c5c54ba5f9378dafb6ba99ab75c","slug":"rally-outrage-in-bhimtal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमताल विधायक की जनआक्रोश रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमताल विधायक की जनआक्रोश रैली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
Updated Tue, 05 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सरकार पर काश्तकारों, मजदूरों, छात्रों, महिलाओं और आम लोगों के हितों पर कुठाराघात कर जनसमस्याओं को नजर अंदाज करने का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक दान सिंह भंडारी के नेतृत्व में सोमवार को यहां रामलीला मैदान में जनक्रोश रैली आयोजित की गई। रैली में भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे सैकड़ों भाजपाइयों और पर्वतीय किसान उत्थान मंच के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
रामलीला मैदान मल्लीताल में आयोजित जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार केवल खनन और शराब तक सीमित होकर रह गई है और प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो चुके हैं। उन्होंनेे केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए रानीबाग स्थित एचएमटी को चलाने और जमरानी बाध बनवाने के लिए हर संभव कार्य करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जनाक्रोश रैली के मुख्य आयोजक और विधायक दान सिंह भंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार को काश्तकारों और आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। दैवीय आपदा के मुआवजा वाले 70 फीसदी चेक अभी भी तहसीलों में पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
रैली को विशिष्ट अतिथि कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत, जिलाध्यक्ष मनोज साह, चेयरमैन राजेश नेगी, शांति मेहरा, प्रदीप पाठक, दिनेश सांगुड़ी, रविंद्र कर्नाटक, भावना मेहरा, खीमा शर्मा , प्रकाश बोरा, खड़क सिंह नदगली, राम सिंह मेहरा, चतुर बोरा, प्रेम पथिक आदि ने संबोधित किया।
रैली में रामगढ़ की प्रमुख पुष्पा नेगी, धारी की प्रमुख अंजू नयाल, लाखन नेगी, लवेंद्र रौतेला, पंकज जोशी, उमेश पलड़िया, हरीश जोशी राहुल, मोहित रौतेला, एमसी पंत समेत भीमताल, धारी, रामगढ़ और ओखलकांडा से आए कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन रघुवर जोशी ने किया।