{"_id":"5f25cf6a8ebc3ee72622d053","slug":"rakshabandhan-tie-rakhi-on-monday-from-9-30-am-haldwani-news-hld391937724","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन: सोमवार सुबह 9:30 बजे से बांधें राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन: सोमवार सुबह 9:30 बजे से बांधें राखी
विज्ञापन
हल्द्वानी। रक्षाबंधन सोमवार तीन अगस्त को मनाया जाएगा। उसी दिन सुबह 7:21 मिनट से श्रवण नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। सुबह भद्रकाल होने के कारण राखी और जनेऊ धारण का समय 9:30 बजे से रात 9:31 तक रहेगा।
अंकशास्त्री अशोक वार्ष्णेय के अनुसार भद्रकाल दो अगस्त रविवार रात 9:32 मिनट से शुरू होगा जो सोमवार तीन अगस्त को सुबह 9:29 मिनट तक रहेगा। इस दौरान राखी बांधना अशुभ होता है। इसके बाद 9:30 बजे से रात 9:31 बजे तक तक पूर्णिमा रहेगी। उस दौरान राखी बांधी जा सकती है। उन्होंने बताया कि महिलाएं भगवान कृष्ण या लड्डू गोपाल को भाई मानकर उनकी विधिवत और श्रद्धा भाव रखते हुए पूजन कर राखी बांध सकती हैं।
भाइयों तक राखी पहुंचाएगा डाक विभाग
हल्द्वानी। डाक विभाग ने राखी पर भाइयों को राखी पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की है। प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर चंद्रशेखर परगाई ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर डाक विभाग में अवकाश नहीं रहेगा। राखी वितरण के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। डाक से आने वाली राखी की तत्काल छंटाई कर उसे संबंधित बहन के भाई तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के दिन कर्मचारियों की अलग से भी ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के दिन बसों की नहीं होगी कमी
हल्द्वानी। रक्षाबंधन को देखते हुए परिवहन निगम ने लंबे समय से खड़ी बसों की सर्विसिंग, धुलाई शुरू कर दी है। सभी कर्मचारियों को रक्षाबंधन के दिन सुबह छह बजे से ही अपने-अपने पटल में रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का दावा है कि बहनों की यात्रा के लिए बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। मंडलीय प्रबंधक संचालन यशपाल सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष में जिन रूटों पर बसों का संचालन होता था। उन रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी बसें सिर्फ राज्य की सीमा के भीतर ही चलेंगी।