फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rajat and Lakshmi will get Murarilal Maheshwari Memorial Gold Medal

Nainital News: रजत और लक्ष्मी को मिलेगा मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक

Wed, 17 Jan 2024 04:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 17 Jan 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Rajat and Lakshmi will get Murarilal Maheshwari Memorial Gold Medal
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में संचालित अटल पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के टॉपर रजत जोशी और लक्ष्मी मलारा को 19 जनवरी को कुमाऊं विवि के 18वें दीक्षांत समारोह में अमर उजाला के संस्थापक स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। विवि के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन


डीएसबी परिसर में स्थित अटल पत्रकारिता एवं जनसंपर्क विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गिरीश रंजन तिवारी ने बताया कि दीक्षांत समारोह में मीना बाजार लोहाघाट चंपावत निवासी रजत जोशी और बागेश्वर निवासी लक्ष्मी मलारा को राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह की ओर से यह पदक दिया जाएगा। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में वर्ष 2021-22 के टॉपर रजत जोशी ने 78.9 फीसदी अंक हासिल किए थे। वर्ष 2022-23 में लक्ष्मी मलारा ने 79.29 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया था। रजत और लक्ष्मी ने विभाग की ओर से आयोजित विभिन्न नाटकों में भी बेहतरीन अदाकारी के लिए वाहवाही बटोरी थी। प्रो. तिवारी ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के टॉपर को हर वर्ष स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाता है।
विज्ञापन



साहसिक दौड़ में रिकॉर्ड बना चुके रजत हैं जाने माने यूट्यूबर

नैनीताल। अमर उजाला से बातचीत में रजत जोशी ने कहा कि एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से पिथौरागढ़ से आयोजित आदि कैलाश साहसिक दौड़ में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। एनसीसी में भी सी प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। वर्तमान समय में रजत सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। उत्तरांचली नामक यू ट्यूब चैनल पर उनके ढाई लाख फॉलोवर हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से वह पहाड़ की संस्कृति के अलावा अन्य उपयोगी जानकारी साझा करते हैं। रजत के पिता सुभाष चंद्र जोशी किराना दुकान चलाते हैं जबकि माता दीपा जोशी गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सामाजिक उद्यमिता क्षेत्र में कॅरिअर बनानी चाहती हैं लक्ष्मी

नैनीताल। अमर उजाला से बातचीत में लक्ष्मी ने बताया कि उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई लेक्स इंटरनेशलन स्कूल भीमताल से की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए जर्नलिज्म किया।उन्होंने बताया कि वह सामाजिक उद्यमिता के क्षेत्र में कार्य करना चाहती हैं। लक्ष्मी वर्तमान में गांधी फेलोशिप के तहत राजस्थान के झुंझुनूं में सामाजिक कार्य कर रही हैं।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed