फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rajasthan Sector winner in Yoga competition

योगा प्रतियोगिता में राजस्थान सेक्टर विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Sector winner in Yoga competition
हल्द्वानी काठगोदाम स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र में प्रथम इण्टर सैक्टर योगा प्रतियोगिता 2021 की म - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काठगोदाम ग्रुप केंद्र में अंतर सेक्टर योगा और अंतर स्थापना महिला योगा प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। राजस्थान सेक्टर ने 31 अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया। श्रीनगर सेक्टर 20 अंकों के साथ दूसरे और जम्मू सेक्टर 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

आठ फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक चली प्रतियोगिता में यूनिट वाइज महिला योगा प्रतियोगिता में 240 बटालियन ने तीन गोल्ड, दो सिल्वर मेडल जीतकर अंक तालिका में पहला, 232 बटालियन ने एक गोल्ड, एक सिल्वर के साथ दूसरा और जीसी केजीएम बटालियन ने एक गोल्ड, एक सिल्वर के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। 97 आरएएफ को एक सिल्वर के साथ चौथा और 88 बटालियन को एक कांस्य पदक के साथ पांचवां स्थान मिला। विजेता प्रतिभागियों को उपमहानिरीक्षक ग्रुप केंद्र काठगोदाम की ओर से पदक दिए गए। इस दौरान कमांडेंट विजय कुमार, उप कमांडेंट डीबी यादव, हेमंत जोशी, हर्षित शर्मा, नितेश देवल, करुणा आर्या आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed