{"_id":"5951653f4f1c1bb2338b472e","slug":"rainy-cloud","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से झमाझम बरसेंगे मेघ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से झमाझम बरसेंगे मेघ
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
dehradun city after heavy rain
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उसम और गर्मी से राहत मिल सकती है। मंगलवार से झमाझम बारिश की संभावना है। कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट किया है। 28 जून तक बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार को हुई बारिश के बाद से उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। प्रतिदिन आसमान पर बादल छाए रहे हैं मगर बिना बरसे लौट रहे हैं।
विज्ञापन
सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चल रहा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के कुछ स्थानों पर मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है। कुमाऊं में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि 28 जून को भी राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर सोमवार की सुबह बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कुछ ही देर बाद चटख धूप खिल गई और उमस ने बेहाल करना शुरू कर दिया। दोपहर में आसमान पर बादल छाए मगर बरसे नहीं। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन