{"_id":"bbae12bbcad96db39d7f74b149058d73","slug":"rain-stopped-the-tourist-trail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने रोकी पर्यटकों की राह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने रोकी पर्यटकों की राह
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, (रामनगर) नैनीताल
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को हुई बारिश ने कार्बेट पार्क घूमने आए पर्यटकों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। तेज बारिश के कारण परमिट कटने के बावजूद पर्यटकों को आधे रास्ते से लौटना पड़ा। बारिश के मद्देनजर बिजरानी रेंज के मलानी के ऊपरी हिस्सों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
पार्क डायरेक्टर समीर सिन्हा ने बताया कि बिजरानी रेंज में बारिश से टूटी सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। जबकि ढेला और झिरना में बारिश से ज्यादा कटाव व सड़क टूटने से इस जोन को 24 तक बंद कर दिया गया है। यदि आज बारिश तेज हुई तो बिजरानी जोन को भी बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन