फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rain in Nainital

नए साल में हल्द्वानी में बरसे रिमझिम मेघा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rain in Nainital
नैनीताल में बारिश के दौरान मालरोड पर भीगते हुए जाते। - फोटो : NAINITAL
हल्द्वानी/नैनीताल। दिन में बूंदाबांदी और शाम को बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। पूस की रात तो सर्द थीं हीं दिन में भी सर्दी ने ऐसा सितम ढहाया कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

हल्द्वानी में दिनभर बादल छाए रहने के बाद कुछ देर बूंदाबांदी रही फिर शाम को तेज हवाओं के बीच रिमझिम बारिश से ठंड अचानक बढ़ गई। नैनीताल में बुधवार को मौसम ने फिर करवट बदली और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद से शुरू हुई रिमझिम बरसात देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन

नगर और आसपास के क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। तल्लीताल क्षेत्र में दोपहर बाद कोहरा छाया रहा। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 17 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का तापमान 8.5 और न्यूनतम 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नैनीताल का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वानुमान
राज्य मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों में नौ जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होगी। मैदानी क्षेत्रों में शीत दिवस और कोहरा छाया रहने की संभावना है।
रबी की फसलों के लिए लाभकारी
मुख्य कृषि अधिकारी विकेश यादव ने बताया कि बारिश रबी की फसल के लिए लाभकारी है। खासकर गेहूं, चना, मसूर, सरसों के लिए बारिश अच्छी रहेगी।
ठंड में न बरतें लापरवाही
डॉक्टर की सलाह
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. नीलांबर भट्ट ने बताया कि सर्दियों में जुकाम के रोगियों की संख्या 20 प्रतिशत बढ़ गई है। नाक बहने, कान का दर्द, जुकाम खांसी के रोगी अस्पतालों में जा रहे हैं। वाहनों में जाते समय भी सिर पर टोपी, मास्क आदि से बचाव करना जरूरी है।
बिजली गुल होने से परेशान रहे लोग
हल्द्वानी। बारिश और ठंड के बीच देवलचौड़ फीडर की बिजली सप्लाई ठप होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। देवलचौड़ फीडर से लगे इलाकों कत्था फैक्ट्री, टीपीनगर, देवलचौड़, मानपुर पश्चिम, जीतपुर नेगी, प्रीतम पुरी, नैनी विहार, देवलचौड़ खाम, देवलचौड़ बंदोबस्ती, मानपुर उत्तर, मानपुर पूरब समेत तमाम इलाकों में बुधवार शाम साढ़े पांच बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब दो घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। शाम के समय टीपीनगर, देवलचौड़, मानपुर पश्चिम, जीतपुर नेगी के नलकूपों की पेयजल आपूर्ति भी दो घंटे ठप रही। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता बी पंत ने बताया कि देवलचौड़ के बिजली लाइन के तारों में कुछ लोगों ने प्लास्टिक की पन्नियां डाल दीं थीं। शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई। उन्होंने कहा कि लाइन का फाल्ट ढूंढने में समय लगा। देर रात में सप्लाई सामान्य कर दी गई।
जेल में जले अलाव
हल्द्वानी। सर्दी के मौसम से बचने के लिए उप कारागार में बुधवार को अलाव जलाए गए। जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि बैरकों की खिड़कियों और दरवाजों पर ट्रांसपरेंट शीट लगाई गई है। बंदियों को एक अतिरिक्त चाय उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही बंदियों और कैदियों को र्प्याप्त कंबल की व्यवस्था की गई है।
बारिश के कारण नहीं जल पाए अलाव
हल्द्वानी। बारिश के कारण नगर निगम बुधवार को अलाव नहीं जला पाया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे तक टीम को अलाव जलाने के लिए नगर निगम में रोका गया था
लेकिन बारिश के कारण अलाव नहीं जल पाए।
नगर निगम के रैन बसरे खाली
हल्द्वानी। नगर निगम के पास धोबी घाट राजपुरा के पास महिलाओं का रैन बसेरा है। इसमें करीब 40 लोगों की रहने की व्यवस्था है। इसे एक संस्था संचालित कर रही है। 16 क्वाटर बकरा मार्केट में नगर निगम के पास दो मंजिला रैन बसेरा है। यहां भी करीब 30 लोगों के रहने की व्यवस्था है। सिटी मैनेजर आईपी पंत ने बताया कि शहर से दूर होने के कारण लोग यहां नहीं आ पाते हैं। दोनों रैन बसेरों को संस्थाएं चलाती हैं। बुधवार को रैनबसेरे में पांच लोग रहने को आए।

यात्री न मिलने पर दिल्ली की पांच बसें निरस्त
हल्द्वानी। बुधवार को मौसम खराब होने का असर रोडवेज की बसों पर भी दिखाई दिया। बसअड्डे पर बुधवार को यात्रियों की संख्या कम रही। इस कारण रोडवेज को दिल्ली की पांच बसें निरस्त करनी पड़ीं। इधर, रोडवेज में बड़ी संख्या ई- टिकटिंग मशीनें खराब होने के कारण बस परिचालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिचालकों को मैनुअल टिकट बनाने पड़ रहे हैं। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दिल्ली के लिए रोजाना 14 बसें भेजीं जाती हैं लेकिन बुधवार को यात्रियों की संख्या बहुत कम होने के कारण केवल नौ बसें भेजी गईं।

नैनीताल में बारिश के दौरान मालरोड में छाता लेकर जाते लोग।

नैनीताल में बारिश के दौरान मालरोड में छाता लेकर जाते लोग।- फोटो : NAINITAL

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed