{"_id":"6a2076c5922822933f0420b9","slug":"rain-brings-forest-fire-in-devidhura-under-control-nainital-news-c-238-1-shld1020-126656-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: देवीधूरा के जंगल में लगी आग पर बारिश ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: देवीधूरा के जंगल में लगी आग पर बारिश ने पाया काबू
Thu, 04 Jun 2026 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। जंगलों में आग लगने की घटनाएं फिर होने लगी हैं। बुधवार सुबह मनोरा रेंज के देवीधूरा गांव के पास जंगल में आग लग गई। दोपहर बाद बदले मौसम और बारिश ने वनाग्नि को शांत कर दिया। बुधवार सुबह देवीधूरा के जंगल में लगी आग देखते ही देखते फैलने लगी। धुआं उठता देख ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। इसी बीच दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते जंगल में फैल रही आग स्वतः बुझने लगी जिससे वन विभाग और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। समय पर बारिश ने वन संपदा को जलने से बचा लिया। एसडीओ ममता चंद ने बताया कि आग सीमित क्षेत्र में थी। दोपहर बाद हुई बारिश के कारण आगू पूरी तरह बुझ गई।
विज्ञापन