{"_id":"6a1c8358c13a11a6350f0d0b","slug":"rain-brings-coolness-to-the-weather-in-nainital-nainital-news-c-238-1-ntl1003-126560-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में बारिश से मौसम में ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में बारिश से मौसम में ठंडक
Mon, 01 Jun 2026 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
नैनीताल। नगर में मौसम ने अचानक करवट ली है। दो दिन से लगातार बारिश के बाद मौसम में ठंडक बनी हुई है। सैलानी जमकर गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। नगर में रविवार सुबह बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद लगभग एक बजे से बारिश शुरू हो गई। पहले तल्लीताल और फिर मल्लीताल में हल्की बारिश हुई। दोपहर करीब ढाई बजे धूप खिल गई। इससे यहां घूमने आए सैलानियों ने राहत की सांस ली। बारिश थमने के बाद मौसम सुहावना हो गया है। नगर का अधिकतम पारा 27 और न्यूनतम पारा 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। संवाद
विज्ञापन