{"_id":"68e826080a8ed1823701b82d","slug":"rain-brings-cold-morning-and-evening-haldwani-news-c-337-1-shld1032-126226-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बारिश से सुबह-शाम की ठंड शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बारिश से सुबह-शाम की ठंड शुरू
Fri, 10 Oct 2025 02:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। बारिश के बाद मौसम में परिवर्तन हुआ और सुबह-शाम ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार अभी अधिकतर जगहों पर मौसम साफ रहेगा। मुक्तेश्वर में अभी से कड़ाके की ठंड लगनी शुरु हो चुकी है।
बृहस्पतिवार सुबह हल्के बादल रहे और दिन में अच्छी धूप निकली। हल्द्वानी का अधिकतम 30.8 और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में दिन का तापमान 18.4 और रात का आठ डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ आदि जिलों में ऊंचाई वाली जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। मैदानी इलाकों में धूप खिलेगी।
मौसम विज्ञान देहरादून के निदेशक रोहित थपलियाल ने बताया कि अगले पांच से सात दिन मौसम साफ है। तीन दिन की बारिश से तापमान में थोड़ा गिरावट आई है। दो-तीन दिन धूप के बाद तापमान फिर सामान्य हो जाएगा। कड़ाके की ठंड अभी दूर है। नवंबर-दिसंबर में भी तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा।