फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Rain and snowfall continues in Uttarakhand

Uttarakhand Snowfall: बारिश और बर्फबारी जारी...ठिठूरे लोग, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी; स्कूल बंद

Fri, 28 Feb 2025 10:28 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 28 Feb 2025 10:28 AM IST
सार

कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल व चंपावत जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जबकि, इन जिलों के 2800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने के आसार हैं।

विज्ञापन
Rain and snowfall continues in Uttarakhand
बागेश्वर में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आज मौसम बिगड़ा रहेगा। कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल व चंपावत जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जबकि, इन जिलों के 2800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने के आसार हैं। केंद्र की ओर से 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और ओलावृष्टि के साथ कुछ स्थानों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, एक मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम खुलने के आसार हैं।

विज्ञापन

बागेश्वर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश जारी
बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। कपकोट के पिंडर घाटी के गांव खाती, जातोली, वाछम, धूर, बोरबलडा, पकुआटॉप समेत क्षेत्र के बुग्यालों में सुबह से बर्फबारी हो रही है। वहीं, जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसील क्षेत्रों में बृहस्पतिवार से लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसके मद्देनजर जिले में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों को शुक्रवार के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed