फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rain affected life, six roads closed, tourists visiting Nainital were upset, the water level of Nainital increased

बारिश से जनजीवन प्रभावित, छह सड़कें बंद, नैनीताल घूमने आए पर्यटक हुए परेशान, नैनीझील का जलस्तर बढ़ गया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rain affected life, six roads closed, tourists visiting Nainital were upset, the water level of Nainital increased
नैनीताल। 24 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है, वहीं दूसरी ओर नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे पर्यटकों को भी फजीहत झेलनी पड़ी। नैनीझील का जलस्तर भी पांच इंच बढ़ने के बाद सात फीट 10 इंच पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार सड़कों में जगह-जगह पर मलबा आया है। इसकी वजह से एक राज्य मार्ग समेत कुल छह मार्गों में यातायात पूरी तरह से बंद है। सभी मार्गों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम के अनुसार बंद हुए मार्गों में रानीबाग-भीमताल मोटर मार्ग के अलावा टकुरा-थराडी, डालकन्या-गोनियारों, देवली-महतोली, बजून-अधोड़ा और भौर्सा-पिनरौ मोटर शामिल हैं।
विज्ञापन

यहां भी दिक्कत
- बारिश के चलते दो गांव के पास भेड़िया पखान में भी काफी मात्रा में चट्टान का मलबा सड़क में आ गया। हालांकि पूर्व में हुए मार्ग चौड़ीकरण के कारण यहां यातायात एक ओर से चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ज्योलीकोट-नैनीताल मार्ग पर बल्दियाखान में हनुमान मंदिर के पास सुबह 7 बजे मलबे के साथ पेड़ के गिरने से काफी देर तक यातायात बंद रहा। बाद में जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया गया।
बल्दियाखान के पास पहाड़ी से गिरा मलबा, लगा जाम
नैनीताल। नैनीताल हल्द्वानी मार्ग पर बल्दियाखान के पास पहाड़ी से मलबा आ गया, जिससे यातायात कुछ देर तक प्रभावित रहा। पत्थरों ने हनुमान मंदिर के पास में बने टिनशेड को भी नुकसान पहुंचाया है। सूचना पर पहुंचे लोनिवि कर्मचारियों ने जेसीबी से मलबा साफ किया लेकिन इसके बाद भी मलबा गिरता रहा। लगातार गिर रहे मलबे से टिनशेड खतरे की जद में है।
इधर, एनएच के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि देर रात से ही लोनिवि की टीम मौके पर मौजूद थी। रात से ही पहाड़ी से मलबा लगातार गिर रहा है। जेसीबी से मलबा हटा कर यातायात सुचारु किया जा रहा है।
पालिका के ईओ की गाड़ी में गिरा बोल्डर, बाल बाल बचे
नैनीताल। नैनीताल-भवाली मार्ग पर कैलाखान के पास नगर पालिका के ईओ अशोक कुमार वर्मा की गाड़ी में पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिर गया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। इस घटना में ईओ और कार चालक बाल-बाल बच गए।
सोमवार सुबह ईओ अशोक कुमार भीमताल में आयोजित बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे। कैलाखान के पास पहाड़ी से आया बोल्डर उनकी गाड़ी के आगे की ओर शीशे से टकराते हुए बंफर में जा टकराया। इससे शीशा टूट गया और अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत ये रही कि बोल्डर गाड़ी के अंदर नहीं घुसा। हादसे में ईओ और चालक दोनों बाल बाल बच गए। सूचना पर सभासद सागर आर्य व पुष्कर बोरा समेत पालिका कर्मी मौके पर पहुंचे और ईओ व वाहन को दूसरे वाहन से वापस नैनीताल लाए। ईओ वर्मा ने बताया कि वह और उनका चालक चालक पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
रोडवेज कार्यालय में घुसा बारिश का पानी
रामनगर (नैनीताल)। रोडवेज कार्यालय में बारिश का पानी घुसने से फाइलें और फर्नीचर भीग गया है। कर्मचारियाें को इसी पानी के बीच काम करना पड़ रहा है।
दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इन दिनों रामनगर बस अड्डा में निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य धीमी गति से होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश का पानी कार्यालय में घुस गया है, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है और पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं होने से कर्मचारियों को घुटने-घुटने तक पानी में जाकर स्लैबों पर खड़े होकर आवश्यक कार्य निपटाने पड़ रहे हैं। रोडवेज चालक, परिचालक और यात्री भी जलभराव से परेशान हैं। ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है।
बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी नवीन आर्य ने बताया कि बारिश का पानी कार्यालय में घुसने से काम करने में परेशानी हो रही है। निर्माण कार्य करने वाली संस्था से पानी की निकासी के लिए कहा गया है।

बरसाती पानी के साथ नैनीझील में समाया कूड़ा
नैनीताल। लगातार हुई बारिश के चलते बरसाती पानी के साथ भारी मात्रा में कूड़ा कचरा सोमवार को नैनीझील में समा गया। जगह जगह झील की सतह पर गंदगी नजर आई। झील के किनारे भी प्लास्टिक की खाली बोतलों, चिप्स के रैपर व कचरे से भरे नजर आए। वहीं बारिश की वजह से नगर की सफाई व्यवस्था की पोल भी खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed