फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Railways demolished five houses with bulldozer in Lalkuan

Nainital News: लालकुआं में रेलवे ने बुलडोजर से ढहाए पांच मकान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Railways demolished five houses with bulldozer in Lalkuan
लालकुआं में अतिक्रमण ध्वस्त करता बुलडोजर।
लालकुआं (नैनीताल)। लालकुआं रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे अपनी भूमि को खाली कराने के लिए अतिक्रमण हटा रहा है। शुक्रवार को रेलवे के अधिकारियों के साथ पुलिस प्रशासन ने बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पांच मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इन्हें रेल प्रशासन ने पूर्व में नोटिस दिया था।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार तहसीलदार लालकुआं मनीषा बिष्ट के नेतृत्व में रेल विभाग की सीमा से बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में अतिक्रमण ध्वस्त करने की कार्रवाई शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू हुई। रेल विभाग ने सबसे पहले अपनी दीवार तोड़ी उसके बाद उसके ठीक किनारे बने पांच कच्चे पक्के निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि इससे पहले ही लोगों ने अपना सामान हटा लिया था। रेल विभाग ने पूर्व में अतिक्रमण ध्वस्त कर अपनी चहारदीवारी बना ली थी। इसके बावजूद पुनः दीवार तोड़कर अतिक्रमण हटाने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश था। उनका कहना था कि जब पहले अतिक्रमण हटा लिया था तो दोबारा उनका उत्पीड़न क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता, वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी, पटवारी लक्ष्मी नारायण यादव, आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक तरुण वर्मा और सीनियर सेक्शन इंजीनियर काठगोदाम रोशन लाल जायसवाल सहित भारी संख्या में प्रशासन, राजस्व विभाग, पुलिस और रेलवे के कर्मचारी मौजूद थे।



रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रोशनलाल जायसवाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के तहत वर्कशॉप के टिनशेड को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए अतिक्रमण की जद में आ रहे पांच कच्चे भवन ध्वस्त कर दिए जबकि एक व्यक्ति ने खुद ही अपना अतिक्रमण तोड़ दिया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed