फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Railway worker's assistant arrested in ticket black marketing

टिकट कालाबाजारी में रेलवे कर्मी का मददगार गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Railway worker's assistant arrested in ticket black marketing
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे सुरक्षा बल ने आरक्षित रेल टिकटों की कालाबाजारी के मामले में रविवार को काठगोदाम निवासी मयंक जौहरी को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ का कहना है कि कुछ अन्य रेलवे कर्मचारियों के नाम भी सामने आए हैं, जिसकी जांच की जा रही है। जनवरी में रेलवे की आपराधिक आसूचना शाखा (सीआईबी) इज्जतनगर ने नैनीताल रेलवे आरक्षण केंद्र में तैनात आरक्षण पर्यवेक्षक प्रवीण कुमार को टिकट कालाबाजारी के मामले में गिरफ्तार किया था। मामले की जांच काठगोदाम आरपीएफ निरीक्षक रणदीप कुमार को सौंपी गई थी। निरीक्षक रणदीप कुमार ने बताया कि जांच में काठगोदाम निवासी मयंक की टिकट कालाबाजारी में संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद उसे काठगोदाम से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि आरोपी की काठगोदाम में दुकान है। आईआरसीटीसी की लॉग इन आईडी भी है जिससे पहले टिकट भी बनाता था। आरोपी नैनीताल में रेलवे कर्मचारी को यात्रियों की डिटेल देकर टिकट बनवाता था। टिकट पर लिखे शुल्क से अधिक पैसे लेकर टिकट बेचता था, जिसमें रेलवे कर्मचारी का भी हिस्सा तय था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed