फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Railway track repair work stopped even before it started

Nainital News: शुरू होने से पहले ही थम गया रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम

Wed, 13 Sep 2023 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 13 Sep 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Railway track repair work stopped even before it started
हल्द्वानी। रेलवे स्टेशन पर ट्रैक की सुरक्षा और मरम्मत का कार्य पूरी तरह से शुरू होने से पहले ही रोक दिया गया है। इसकी वजह गौला में जलस्तर बढ़ना बताई जा रही है। बारिश रुकने के बाद काम शुरू होगा। भू-कटाव रोकने के लिए दीवार बनाकर मिट्टी भरी जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक के पास गौला नदी कटाव कर रही है। ट्रैक संख्या तीन को पहले ही बंद किया जा चुका है, अधिकारियों के सामने संचालित ट्रैक बचाने की चुनौती है। जीएम के दौरे से पहले रेलवे ने दो पोकलैंड गौला में उतारकर मरम्मत कार्य शुरू कराया था, मशीनें कुछ घंटों के लिए चलीं, लेकिन गौला में जलस्तर बढ़ते ही मशीनों को रोक दिया गया। जलस्तर कम नहीं होने पर मशीनों को रोक दिया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही स्थायी कार्य शुरू होगा। मई-2024 तक हल्द्वानी और काठगोदाम दोनों जगहों पर ट्रैक मरम्मत के लिए अधिकतम समय तय किया गया है। बताया कि कोशिश की जा रही है कि मार्च तक काम पूरा कर लिया जाए। इसके लिए हल्द्वानी रेलवे स्टेशन और काठगोदाम दोनों के लिए अलग-अलग योजना बनाई गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed