फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rail property stolen in Lalkuan

हावड़ा एक्सप्रेस में गैस कटर से लाखों का माल उड़ाया

Sun, 02 Apr 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)। Updated Sun, 02 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rail property stolen in Lalkuan
लालकुआं में रेल संपत्ति चुराई - फोटो : अमर उजाला

लालकुआं (नैनीताल)। हावड़ा एक्सप्रेस के एसएलआर कोच (मालवाहक डिब्बे) में चोरों के गिरोह ने गैस कटर का इस्तेमाल कर लाखों रुपये का माल उड़ा दिया। चोरी गया माल बरेली के कपड़ा व्यापारी महेश चंद्र ने हावड़ा स्टेशन से बरेली के लिए बुक कराया था। शातिर चोरों ने आरपीएफ को चुनौती देते हुए चलती ट्रेन में एसएलआर कोच में बने टायलेट के भीतर से गैस कटर से लोहे की मोटी चादर को काटकर सेंधमारी की है। इधर घटना की सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारी घटना को एक दूसरे के मंडल क्षेत्र का बताकर अपना झाड़ने में लगे है।   

विज्ञापन


हावड़ा एक्सप्रेस हावड़ा बृहस्पतिवार रात 11 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन यहां सुबह साढ़े नौ बजे पहुंचती है। बरेली में यह  ट्रेन करीब छह बजे रुकती है। रेलवे सूत्रों के अनुसार हावड़ा से लालकुआं जंक्शन पहुंची एक्सप्रेस ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही स्टेशन वाणिज्य अधीक्षक जोगेंद्र सिंह को बरेली से सूचना मिली कि एसएलआर कोच में सेंधमारी कर सामान की चोरी हुई है। उन्होंने आरपीएफ व जीआरपी के साथ एसएलआर कोच का निरीक्षण किया तो सभी दंग रह गए।
विज्ञापन


कोच स्थित सार्वजनिक टॉयलेट के भीतर से गैस कटर की सहायता से लोहे की मोटी चादर को काटकर मालयान में रखे रेडीमेड कपड़ों की गांठें खोलकर लाखों रुपये केे कपडे़ गायब थे। चोरों ने कोच के अंदर घुसकर रेडीमेड कपड़ों के डिब्बों को खंगाला और कपड़ों को बोरों में भरकर ले गए। स्टेशन वाणिज्य अधीक्षक जोगेन्द्र सिंह का कहना है कि सूचना बरेली से मिली है लिहाजा घटना बरेली से पहले हुई है। हालांकि उनका मानना है कि रात के वक्त ट्रेन के हावड़ा स्टेशन से चलने के बाद घटना को अंजाम दिए जाने की संभावना अधिक है। घटना की तफ्तीश एनआर रेलवे द्वारा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालकुआं। हावड़ा एक्सप्रेस के एसएलआर कोच में चोरी की घटना में संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आरसी श्रीवास्तव का कहना है कि घटना की जांच और कार्रवाई आरपीएफ की जिम्मेदारी है। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों से मामले में जानकारी हासिल कर जांच की जाएगी। वहीं मंडल रेलवे के पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित व्यापारी मामले में आरपीएफ में एफआईआर करता है तो मामले की जांच की जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed