फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Raid on sugar candy factory, challan for not getting verification done

Nainital News: बताशे की फैक्टरी पर मारा छापा, सत्यापन नहीं कराने पर चालान

Mon, 13 Oct 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 13 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Raid on sugar candy factory, challan for not getting verification done
रामनगर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कस दिया है। इसी क्रम में टीम ने रामनगर के गूलरघट्टी स्थित बताशा फैक्टरी में छापा मारा। मौके पर लाइसेंस के अलावा सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली। कर्मचारियों का सत्यापन और सीसीटीवी नहीं लगाए गए थे। इस पर टीम ने चालान काटने की कार्रवाई की।
विज्ञापन


रविवार को शिकायत पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने नेतृत्व में सीओ सुमित पांडे, खाद्य निरीक्षक असलम खान गूलरघट्टी स्थित बताशा फैक्टरी में पहुंचे। मौके पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने जैसी परिस्थितियां नहीं मिलीं। एसडीएम के मुताबिक मौके पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त थी। सीओ सुमित पांडेय ने बताया कि चेकिंग के दौरान फैक्टरी में छह मजदूर कार्य कर रहे थे जिनका सत्यापन नहीं कराया गया था। इस पर चालान काटने की कार्रवाई की गई। फैक्टरी मालिक को सत्यापन कराने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की हिदायत दी है। टीम में युनुस, धर्मेंद्र कुमार, तालिब हुसैन, संजय सिंह, धर्मवीर सिंह, संजय गोस्वामी, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed