फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Raid in offices from mountain to Bhabar, 25 workers missing

पहाड़ से भाबर तक कार्यालयों में छापा, 25 कर्मी नदारद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Raid in offices from mountain to Bhabar, 25 workers missing
पशु चिकित्सालय का निरीक्षण करते एसडीएम। विज्ञप्ति
हल्द्वानी/ नैनीताल/भीमताल/रामनगर। मुख्यमंत्री के बीते दिनों देहरादून आरटीओ कार्यालय में छापा मारने के बाद जिले के प्रशासनिक अफसर भी सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को पहाड़ से लेकर भाबर तक सरकारी कार्यालयों में औचक जांच की गई। इसमें 21 कर्मचारी नदारद मिले। इस कार्रवाई के बाद खलबली मच गई है। ड्यूटी से गायब कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीएम ने उनका वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

हल्द्वानी एसडीएम ने पांच दफ्तरों का किया निरीक्षण
हल्द्वानी। एसडीएम एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने शुक्रवार को पांच सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न दफ्तरों में कुल 17 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। नगर आयुक्त ने भी नगर निगम में कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। निगम में एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर हल्द्वानी के पांच सरकारी कार्यालयों में छापा मारा गया। जल संस्थान में 10, लोनिवि में में चार, पशु चिकित्सालय में तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को भेजी जा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला उद्योग केंद्र में सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने नगर निगम कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति जानी। गैरहाजिर एक कर्मचारी से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

रामनगर पालिका दफ्तर में गैरहाजिर मिले दो कर्मचारी
रामनगर (नैनीताल)। शुक्रवार को एसडीएम गौरव चटवाल सबसे पहले नगर पालिका कार्यालय पहुंचे, जहां कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इन्होंने अवकाश की स्वीकृति भी नहीं ली थी। इस पर एसडीएम ने पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी को दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम सिंचाई विभाग के कार्यालय पहुंचे, वहां मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अवकाश पर थे पर उन्होंने अवकाश की स्वीकृति ली र्हुई थी। एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण करने के उपरांत एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय में उपस्थिति चेक की, जहां पर तीन कर्मचारी अवकाश पाए गए पर सभी के अवकाश स्वीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़ में एक कर्मचारी ड्यूटी से गायब था
नैनीताल। संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन ने रामगढ़ ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका देखी तो पता चला कि एक कर्मचारी कार्यालय में बिना किसी पूर्व सूचना के और बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित है। इस दौरान जैन ने ब्लाक कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा के कार्यो, स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य योजनाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने रामगढ़ की ब्लाक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी से वार्ता कर रामगढ़ क्षेत्र की समस्याओं को हल कराने के साथ साथ सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने को भी कहा। (माई सिटी रिपोर्टर)

बायोमेट्रिक से दर्ज कराएं उपस्थिति
भीमताल (नैनीताल)। सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बायोमेट्रिक से कार्यालयों में उपस्थिति दर्ज कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि शासन से कार्यालयों में बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत जनपद स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालयों में पहुंचने से पहले बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज कराने को कहा है। साथ ही कहा अगर कोई भी बिना बायोमेट्रिक के कार्यालयों में प्रवेश करते हुए पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed