फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ragging with junior students in medical college mess

Ragging: हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की मैस में जूनियर छात्रों से रैगिंग, CCTV में कैद हुई घटना

Tue, 28 Mar 2023 11:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 28 Mar 2023 11:16 AM IST
सार

तीन सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान हंगामा भी हुआ। इससे एक छात्र की घबराने के साथ उसकी हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Ragging with junior students in medical college mess
रैगिंग - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के मैस में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। इसमें सीनियर छात्रों ने मैस में जूनियर छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया है। सूचना मिलने पर कॉलेज प्रबंधन की टीम पहुंची। सीसीटीवी फुटेज देखे गए जिसमें घटना की पुष्टि होती दिख रही है। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई। इसमें जूनियर और सीनियर छात्रों के पक्ष को सुना गया। अब सीनियर छात्रों को हॉस्टल और कोर्स से बाहर करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा आर्थिक जुर्माना भी लगाया जाएगा। पिछले साल भी रैगिंग के कई मामले सामने आए थे।

विज्ञापन


मेडिकल कालेज में रैगिंग का ताजा मामला बीती 25 मार्च का है। शाम करीब साढ़े चार बजे एमबीबीएस-2022 बैच के छात्र मैस में पहुंचे थे। यहां पर वर्ष-2021 के तीन सीनियर छात्र मौजूद थे। बताया जाता है कि तीन सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान हंगामा भी हुआ। इससे एक छात्र की घबराने के साथ उसकी हालत बिगड़ गई। मैस के पास मौजूद सुरक्षा कर्मियों कालेज प्रबंधन को मामले की जानकारी दी। कालेज प्राचार्य समेत अन्य प्रबंधन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे। मेडिकल काॅलेज प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी कहते हैं कि मामले में शिकायत नहीं हुई थी, लेकिन विषय की गंभीरता को देखते हुए कदम उठाया गया।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। इसमें घटना का विस्तार से पता चला है। जूनियर छात्र एक लाइन में चलते भी हुए दिख रहे हैं। इसके बाद अनुशासन समिति की बैठक बुलाई गई। फिर एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई। इसमें जूनियर और सीनियर छात्रों के पक्ष को सुना गया। सभी विधिक पहलू को देखने के साथ कार्रवाई का फैसला किया गया। इससे जुड़े मिनट्स अभी जारी होना बाकी है। एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी समेत अन्य अधिकारी व कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल से निकाले जाएंगे सीनियर छात्र
एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में एक सीनियर छात्र को छह माह के लिए हास्टल और कोर्स से बाहर करने का फैसला लिया गया है। दो अन्य छात्रों को छह महीने हास्टल और एक महीने कोर्स से बाहर करने का फैसला किया गया है। तीनों सीनियर छात्रों पर 25-25 हजार का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है।

एक साल में रैगिंग के कई मामले सामने आए
मेडिकल काॅलेज में एक साल में रैगिंग के कई मामले सामने आ चुके हैं। इनमें सीनियर छात्रों पर आर्थिक जुर्माना लगाया गया था। पिछले साल तीन मार्च को मेडिकल काॅलेज में रैगिंग का मामला सामने आया था। इसका एक वीडियाे भी वायरल हुआ था, इसमें बाल कटे हुए जूनियर छात्र एक लाइन में चलते हुए दिख रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज में खलबली मच गई थी। इस मामले की जांच कुमाऊं कमिश्नर ने भी की था। संबंधित मामले में 120 छात्रों पर पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया गया था। फिर दिसंबर में वीडियो कॉल के माध्यम से एक जूनियर छात्र के साथ रैगिंग की बात सामने आयी थी। इसमें चालीस से अधिक सीनियर छात्रों पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया गया था। अब यह मामला सामने आया है। पिछली दो घटनाओं में उस बैच के छात्र शामिल हैं, जिनके साथ पिछले साल मार्च में रैगिंग हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed