फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ragging: Five students expelled from hostel, fine also imposed

हल्द्वानी मैडिकल कॉलेज में रैगिंग: पांच छात्र हॉस्टल से निष्कासित, जुर्माना भी लगा, जानें पूरा मामला

Sun, 03 Mar 2024 02:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sun, 03 Mar 2024 02:33 PM IST
सार

सीनियर छात्रों के लिए रामपुर रोड स्थित होटल में फेयरवेल पार्टी रखी थी। इस दौरान एक छात्र ने अपने सीनियर छात्र की महिला मित्र पर टिप्पणी कर दी। इस बात को लेकर होटल में हंगामा हो गया।

विज्ञापन
Ragging: Five students expelled from hostel, fine also imposed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई रैगिंग के आरोपी पांच छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया। इन पर 25 से 30 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया गया है। इनमें चार मेडिकल और एक नर्सिंग का छात्र है।

विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज में एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई। सुबह 11 बजे से शुरू हुई बैठक शाम छह बजे तक चली। कमेटी ने एक-एक कर सभी छात्रों के बयान दर्ज किए। इसके बाद सीसीटीवी की जांच की। अन्य छात्रों से भी पूछताछ की। कमेटी ने रैगिंग के मुख्य आरोपी 2019 बैच के मेडिकल छात्र (इंटर्न) पर 30 हजार का जुर्माना लगाया है। उसे छात्रावास से निष्कासित करने के साथ ही 15 दिन की इंटर्नशिप बढ़ा दी है। इसके अलावा रैगिंग में साथ रहे इंटर्न छात्र, 2020 बैच के छात्र व पीजी के छात्र पर 25-25 हजार का आर्थिक दंड लगाने के साथ ही हॉस्टल से बाहर कर दिया गया है। एक नर्सिंग के छात्र (डे स्कॉलर) पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है। उसे भविष्य में हॉस्टल नहीं दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि सभी छात्रों को आठ मार्च तक अर्थदंड जमा करना है। इसके अलावा पांचों छात्रों के परिजनों से शपथपत्र लिया जाएगा। बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस और सीनियर फैकल्टी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


Uttarakhand Police: नैनीताल में उप निरीक्षकों के बंपर तबादले, यहां पढ़ें किसे कहां मिली तैनाती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
बृहस्पतिवार देर शाम सीनियर छात्रों के लिए रामपुर रोड स्थित होटल में फेयरवेल पार्टी रखी थी। इस दौरान एक छात्र ने अपने सीनियर छात्र की महिला मित्र पर टिप्पणी कर दी। इस बात को लेकर होटल में हंगामा हो गया। रात करीब एक बजे उक्त सीनियर छात्र ने अपने साथियों के साथ जूनियर के हॉस्टल में पहुंचकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित जूनियर छात्र ने शुक्रवार सुबह कॉलेज प्रबंधन से लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

हॉस्टल में पत्थर फेंकने वाले पांच छात्रों पर भी लगाया जुर्माना
राजकीय मेडिकल कॉलेज के पुरुष नर्सिंग हॉस्टल में पत्थर फेंकने के मामले में पांच मेडिकल छात्रों पर कार्रवाई की गई है। एक छात्र पर 10 हजार और 4 छात्रों पर 5-5 पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। मेडिकल कॉलेज में बीती 11 फरवरी की रात एक वाहन से कुछ लोग कॉलेज परिसर पहुंचे। वे पुरुष नर्सिंग हॉस्टल की तरफ गए और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पत्थर फेंकने से हॉस्टल की खिड़कियों के शीशे टूट गए। घटना के बाद आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। अगले दिन हॉस्टल वार्डन ने कॉलेज प्रशासन को लिखित शिकायत दी। कॉलेज प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन ट्रेस किया तो पत्थर फेंकने वाले युवक की पहचान पीजी जूनियर रेजीडेंट के रूप में हुई थी। शुक्रवार को इस घटना में संलिप्त सभी पांचों आरोपियों की पहचान कर ली गई। शनिवार को मामले में कॉलेज की अनुशासन समिति ने मुख्य आरोपी पर 10 हजार और अन्य चार मेडिकल छात्रों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed