फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   raat mein hoga skech aur prais lain shop ka kaam

Nainital News: रात में होगा सीवर और पेयजल लाइन बिछाने का काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
raat mein hoga skech aur prais lain shop ka kaam
हल्द्वानी। डीएम ललित मोहन रयाल ने बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में यूयूएसडीए कार्यों और भावी योजनाओं की समीक्षा की। परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि नगर में 122 किमी आंतरिक सड़क मार्गों का काम पूरा कर लिया गया है। अगले हफ्ते से लालडांठ से हाइडिल गेट, मुखानी से पनचक्की, मुखानी से आईटीआई व पीलीकोठी सड़क में पेयजल और सीवर लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कार्य के दौरान यातायात बाधित न हो। रात में काम हो और रोशनी की अच्छी व्यवस्था हो। पुलिस व स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर यातायात प्लान तैयार किया जाए। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि जहां यातायात की समस्या है वहां ट्रेंचलेस तरीके से जमीन के भीतर पाइपलाइन डाली जाएगी। बैठक में यूयूएसडीए के कार्यक्रम निदेशक अभिषेक रुहेला, एडीएम विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, एसडीएम राहुल शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed