फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Quiet, beautiful area is Ktkta name Chorglia

शांत, सुंदर इलाके का खटकता है चोरगलिया नाम

Thu, 14 Jul 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चोरगलिया (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चोरगलिया (नैनीताल)। Updated Thu, 14 Jul 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

चोरगलिया (नैनीताल)। चोरगलिया नाम को क्षेत्रवासियों द्वारा असहज समझे जाने पर लोगों की भावनाओं को समझते हुए अमर उजाला द्वारा चलाए गए नामांतरण की मुहिम को क्षेत्र के युवाओं ने हाथोंहाथ लिया है। क्षेत्र के युवाओं ने इसकी पहल तो शुरू कर ही दी है। अमर उजाला के अभियान को काफी लोगों ने सराहा भी है। अब युवाओं ने नाम परिवर्तन के लिए पूरा जोर लगाने की बात कही तो व्यापारियों ने भी नाम परिवर्तन को जरूरी बताते हुए इसके पक्ष में खड़े होने की बात कही है। 

इतना शांत तथा सुंदर क्षेत्र है हमारा चोरगलिया। लेकिन जब बाहरी लोगों के सामने चोरगलिया का नाम बोला जाता है तो वे पूछते हैं कि ये कैसा नाम है चोरगलिया। यहां चोर रहते है क्या? ऐसा सुनकर बहुत ही बुरा लगता है। नाम बदल कर कुछ अच्छा सा नाम रखा जाना चाहिए। 
विज्ञापन

- मुकेश दुर्गापाल दुकानदार

समान खरीदने के लिए ज्यादातर हल्द्वानी तथा बाहरी क्षेत्रों में जाना पड़ता है। जब कभी कभी समान लेने में देर हो जाती है तो हल्द्वानी के दुकानदार लोग कहते है कि रात बहुत हो गई है आप रात को यही रुक जाओ। इतनी रात को चोरगलिया जाना सुरक्षित नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक थुवाल दुकानदार। 

अक्सर शाम के समय जब कई बार बाहरी व्यक्ति समान खरीदते हैं और जगह का नाम पूछते हैं। जगह का नाम चोरगलिया सुनने के बाद वह अनायास पूछने लगते हैं रास्ता सुरक्षित है या नहीं। ऐसी स्थिति में लोगों को समझाने के साथ ही स्वयं को बहुत बुरा लगता है। 

- राजेंद्र परगाई दुुकानदार।

क्षेत्र का नाम बदलना समय की दरकार है। चोर नाम सुनने में बड़ा ही बुरा लगता है। क्योंकि इस बार यदि नाम नही बदला गया तो शायद भविष्य में बदलना बहुत मुश्किल हो जायेगा। यहां की व्यापार मंडल इकाई युवाओं को पूरा समर्थन देगी। 
- आसिफ अंसारी दुुुकानदार। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed