फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Question on appointment of Karate teacher in Sports University Haldwani

हल्द्वानी: खेल विवि में कराटे शिक्षक की नियुक्ति पर सवाल, यूजीसी मानकों के विपरीत कोच का चयन कर रहे विभाग

Wed, 16 Sep 2026 12:17 PM IST
Heera अमित गंगोला
अमित गंगोला Published by: Heera Updated Wed, 16 Sep 2026 12:17 PM IST
सार

खेल विश्वविद्यालय में कराटे डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए शिक्षक की नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं। यूजीसी के मानकों के विपरीत एक राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी देने की योजना बनाई जा रही है, जबकि उसके पास खेल संबंधी डिग्री नहीं है।

विज्ञापन
Question on appointment of Karate teacher in Sports University Haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी शहर के गौलापार स्थित खेल विश्वविद्यालय में कराटे डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए शिक्षक की नियुक्ति पर सवाल उठ रहे हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के मानकों के विपरीत राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी देने की योजना है जबकि उसके पास खेल संबंधी डिग्री व डिप्लोमा नहीं है।

विज्ञापन


यूजीसी के नियमों के अनुसार, डिप्लोमा स्तर के प्रशिक्षकों के पास खेल अनुभव के साथ ही खेल कोचिंग में मान्यता प्राप्त डिप्लोमा या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए लेकिन खेल विभाग ने कराटे कोच के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग किए हुए खिलाड़ी का चयन किया है। इसकी रिपोर्ट जिला चयन समिति को भेजी जाएगी। स्वीकृति के बाद चयनित खेल प्रशिक्षकों को विश्वविद्यालय से संबद्ध किया जाएगा। यहां असिस्टेंट कोच, कोच या हैड कोच रखे जाने की योजना है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed