फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Queens School Haldwani won the chess championship

Nainital News: क्वींस स्कूल हल्द्वानी ने जीती शतरंज चैंपियनशिप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Queens School Haldwani won the chess championship
12वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में अव्वल ​खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत। स्रोत आयोजक - फोटो : 12वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता में अव्वल ​खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत। स्रोत आयोजक
नैनीताल। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति नैनीताल के आयोजन में 12वीं इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। रोमांचक मुकाबलों में क्वींस स्कूल हल्द्वानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। बिरला विद्या मंदिर द्वितीय और शेरवुड कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। नीरज साह, दिव्यांशु तिवारी, तोषित तिवारी और ईश्वर दत्त तिवारी आर्बिटर रहे। इस मौके पर अनिल कुमार, अमित कुमार, धीरेंद्र बिष्ट, विजय बहुगुणा, संदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनका रहा दबदबा : अंडर-9 ओपन बालक वर्ग में आनंद एकेडमी हल्द्वानी के लव्यांश मेहरा, बालिका वर्ग में होली विज़डम लोहाघाट की अंवेष्का वर्मा अव्वल रहीं। अंडर-11 बालक वर्ग में दीक्षांत स्कूल हल्द्वानी के सक्षम दर्शन, बालिका में क्वींस हल्द्वानी की लिरिशा भंडारी, अंडर-13 ओपन बालक वर्ग में डीपीएस हल्द्वानी के दिव्यांश, बालिका वर्ग में विजन वैली काशीपुर की तान्या पांडे, अंडर-15 ओपन बालक वर्ग में सिंथिया हल्द्वानी के गर्वित पंत, बालिका वर्ग में बीरशिवा हल्द्वानी की प्रियंका पांडे, अंडर-18 ओपन बालक वर्ग में क्वींस हल्द्वानी के ध्रुवांश भट्ट और बालिका वर्ग में क्वींस हल्द्वानी की खुशी कनौजिया अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article