फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pyramid made from balls of fire Kudin students

पिरामिड बनाया और आग के गोले से कूदीं छात्राएं

Sat, 23 May 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 23 May 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन

सेंट मेरी कांवेंट की 55वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को मार्च पास्ट, पीटी डिस्प्ले और साहसिक कर्तबों के साथ हुई। इसके अलावा रिले रेस, डंबल के अलावा छात्राओं की ओर से बनाए गए पिरामिड और आग के गोले से कूदने सरीखे साहसिक कर्तब आकर्षण का केंद्र रहे। प्रधानाचार्या सिस्टर डेमियल ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि बरेली के डायसिस के बिशप इग्नाटिस डिसूजा ने कहा कि शिक्षा के मंदिरों का प्रयास हो कि उनके मंदिर में जल रहा हर दीपक भविष्य में देश को प्रकाशमान करे। कार्यक्रम को कुमाऊं आयुक्त अवनेंद्र सिंह नयाल ने भी संबोधित किया। बाद में खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं और मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक सिस्टर एसुरता, ब्रदर वेल्टार, आल सेंट्स की प्रधानाचार्या किरन जरमाया, शेरवुड के अमनदीप संधू, सेंट जोसेफ के पीटर इमेन्युअल, अम्तुल्स के आरएन ठाकुर, एलपीएस की सुनीता त्रिपाठी, होली एकेडमी की मधु विग, अपर आयुक्त जेसी कांडपाल, राजीव शाह, राजेंद्र लाल साह, जगदीश देऊपा, गीता साह, हरीश तिवारी, रवि, गोपाल रावत आदि थे। संचालन विनीता उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed