{"_id":"57faa2364f1c1b665228e6e7","slug":"putting-jam-on-nh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर लगा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरमपानी (नैनीताल)।
Updated Mon, 10 Oct 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
एनएच पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा एनएच में पिछले कई दिनों से चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते दिन भर में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। रविवार दोपहर नावली के पास काटी गई पहाड़ी से निकले मलबे के ढेर के कारण करीब आधा घंटे तक एनएच पर जाम लगा रहा। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी ओर पहाड़ी के कटान के चलते सड़क में मिट्टी और धूल के चलते भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने एनएच के अधिकारियों से धूल से बचाव के लिए सड़क में पानी का छिड़काव कराने और जाम की स्थिति से निजात दिलाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन