फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Put up boards in public places with the names of big defaulters: District Magistrate

बड़े बकाएदारों के नाम के सार्वजनिक स्थानों पर बोर्ड लगाएं : जिलाधिकारी

Sun, 16 Nov 2025 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 16 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Put up boards in public places with the names of big defaulters: District Magistrate

विज्ञापन
हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को कैंप कार्यालय में राजस्व कार्यों के अलावा जिले की कानून व्यवस्था, विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति, अभियोजन एवं राजस्व कार्यों, भू-राजस्व वसूली, मुख्यमंत्री घोषणा, सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की।
डीएम रयाल ने सभी उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को नियमित रूप से अपने-अपने न्यायालयों में बैठने और वादों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए तहसील कार्यालयों में जनता के राजस्व संबंधी कार्य समय पर कराए जाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वह राजस्व कार्यों व राजस्व वसूली की प्रगति के संबंध में प्रत्येक 15 दिन में राजस्व उप निरीक्षक एवं संग्रह अमीनों की बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा करें। रयाल ने एसडीएम को अतिक्रमण को तत्काल रोकने व ध्वस्त करने और नशामुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पटवारी गांवों में जाकर चौपाल लगाएं और विरासतन के मामलों को निस्तारित करें। उन्होंने बड़े बकाएदारों से समय पर राजस्व वसूली कराने और सार्वजनिक स्थानों पर उनके नाम के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री न हो। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed