{"_id":"58c448a14f1c1bd810dc651b","slug":"put-basanti-color-pour-kesari-rangi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंती रंग डालो केसरी रंग डालो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंती रंग डालो केसरी रंग डालो...
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के हथरंगिया मोहल्ले में खड़ी होली का गायन करते होल्यार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री राम सेवक सभा के सहयोग से आयोजित फागोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को स्कूली बच्चों ने भारी ठंड के बावजूद होली गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बच्चों ने बसंती रंग डालो केसरी रंग डालो...समेत कई होली गीत गाए। इसके अलावा मल्लीताल स्थित श्री गीता आश्रम, तल्लीताल में मां वैष्णव देवी मंदिर में पुरुष होली का आयोजन किया गया।
सभा के सभागार में सर्वप्रथम आदर्श जीजीआईसी की छात्राओं ने शिक्षिका मेहा साह के निर्देशन में वन को चले दोनों भाई..., पनियां भरन मत जा..., एशडेल की छात्राओं ने शिक्षिका लता रावत के नेतृत्व में बसंती रंग डालो केसरी रंग डालो..., पनियां भरन..., सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने शिक्षिका एकता आर्या के निर्देशन में बाबा नंद के द्वार मची रे होली..., नदी यमुना के तीर...., निशांत स्कूल के बच्चों ने शिक्षिका ममता, चंपा,तारा व जानकी आर्या के निर्देशन में मत मारो गागर मोहना..., ओ कान्हा मेरे जिद ना करो...., जल कैसे भरुं जमुना गहरी..., मोहन गिरधारी... जबकि राम सेवक सभा के नन्हें होलियारों ने आई आई री दैया सब गोपियन बन बैठ के..., सावरे से खेली में होली...., सिद्व करो महाराज.. होली गीत गाए।
संचालन सभा के उपाध्यक्ष अनूप शाही ने किया। इससे पूर्व अध्यक्ष मनोज साह व महासचिव राजेंद्र लाल साह ने सभी का स्वागत किया। फागोत्सव में विमल साह, संतोष पांडे, नरेंद्र चंद्र भट्ट, डा. मोहित सनवाल, जगदीश चंद्र बवाडी, किशन नेगी मौजूद थे। दूसरी ओर मां वैष्णव देवी मंदिर में पुरुष होली का आयोजन किया गया। इसके अलावा मल्लीताल स्थित गीता आश्रम में सुमन साह, पुष्पा बवाड़ी, पार्वती बिष्ट, मुन्नी जोशी, पुष्पा जोशी, जगदीश लोहनी, देवेंद्र जोशी, केसी पंत समेत अन्य होल्यारों ने गंगा गोमती सरयू किनारे बागनाथ लियो अवतार..., ओ देवीधूरे की मय्या बाराही... समेत कई होली गीत गाए।