{"_id":"58b489ad4f1c1bbd0e830e87","slug":"purse-stolen-from-the-resort","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से घूमने आई पर्यटक का रिसोर्ट से पर्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से घूमने आई पर्यटक का रिसोर्ट से पर्स चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Tue, 28 Feb 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
पंजाब निवासी पीड़िता डॉ. अमनदीप कौर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। कार्बेट नेशनल पार्क घूमने कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ आई एक महिला प्रोफेसर का पर्स रिसोर्ट से चोरी हो गया। पर्स में प्रोफेसर के 78 हजार रुपए थे। पीड़ित महिला ने पुलिस से इस मामले में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पंजाब निवासी पीड़िता डॉ. अमनदीप कौर ने बताया वह डोल्फिन एंड एग्रीकल्चरल साइंस सेंटर चुन्नीकलां मोहाल फतेहगढ़ पंजाब में प्रोफेसर हैं। 24 फरवरी को अपने कॉलेज के एमएससी विभाग के 28 विद्यार्थियों, आठ प्रोफेसरों के साथ कार्बेट पार्क घूमने आई थी। यहां पहुंचने से पहले वह ग्राम सांवल्दे के माया रिसोर्ट में पहुंचे।
विज्ञापन
प्रोफेसर डॉ. कौर ने बताया होटल में पहुंचने के बाद उन्होंने तीन रूम में सामान रखा और सभी डे-विजिट के लिए पार्क भ्रमण पर चले गए। भ्रमण के दौरान जिप्सियां आगे चली गईं, जबकि प्रोफेसर डॉ. कौर प्राकृतिक सौंदर्य के फोटो खिंचवाने लगी। इसी बीच किसी ने उनका पर्स चोरी कर दिया।
विज्ञापन
पर्स में दो एटीएम, तीन आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, 78 हजार की नकदी थी। प्रोफेसर ने बताया जब उनका पर्स चोरी हुआ तब वहां पर होटल के तीन कर्मी मौजूद थे। वहीं कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया पुलिस मामले की गुमशुदगी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।