फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Punjab fastest rushed Jitendra

पंजाब के जितेंद्र सबसे तेज दौड़े

Thu, 25 Aug 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Thu, 25 Aug 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Punjab fastest rushed Jitendra
व‌िजेता - फोटो : अमर उजाला

जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 21 किलोमीटर की ऑल इंडिया हाफ मैराथन दौड़ में पंजाब के जितेंद्र सिंह ने बाजी मारी। काशीपुर के परम सिंह दूसरे और हल्द्वानी के पंकज ढाका तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


मंडी परिषद के अध्यक्ष सुमित हृदयेश और सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह ने जितेंद्र को 51 हजार रुपये के साथ ट्राफी भेंट की। वहीं परम को 21 हजार और पंकज को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


रामलीला मैदान से सुबह छह बजे मुख्य अतिथि मंडी परिषद अध्यक्ष और जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने हाफ मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। धावक नैनीताल रोड डिग्री कालेज, नरीमन तिराहा होते हुए कालीचौड़ मंदिर की तरफ साढ़े 10 किमी की दौड़ पूरी करने के बाद फिर इसी रास्ते पर लौटकर रामलीला मैदान पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के जितेंद्र सिंह ने एक घंटा आठ मिनट 10 सेकेंड में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। काशीपुर के परम सिंह एक घंटा आठ मिनट 40 सेकेंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे नंबर पर रहे पंकज ने एक घंटा नौ मिनट 24 सेकेंड में दौड़ पूरी की।

स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के प्रदीप ने चौथा , रामनगर के मनोज सिंह ने पांचवां, बिहार के गौरव कुमार सिंह ने छठा, हरियाणा के निरंजन ने सातवां, पिथौरागढ़ के रमेश चंद ने आठवां, हिमाचल के कमलेश कुमार ने नवां , चमोली के सुरेंद्र सिंह ने दसवां स्थान प्राप्त किया।

इधर पांच किलोमीटर की बालक वर्ग की दौड़ में डूंगर सिंह और बालिका वर्ग में गुंजन ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के  विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी, इंफ्रारेड के कृष्ण मुरारी थे।

इस मौके पर खेल अधिकारी अख्तर अली, क्रीड़ाधिकारी उत्तम सिंह, सुरेश पांडे, क्रिकेट कोच संजीव पंत, एथलेटिक्स कोच विजय, फुटबाल कोच सुनील कुमार, दीपक मेहरा, क्रिकेट संघ के उपसचिव मनोज जोशी, नीरज खाती आदि शामिल थे। हाफ मैराथन कार्यक्रम का संचालक लीला कांडपाल ने किया।

बालिका वर्ग मिनी मैराथन में गुंजन ने बाजी मारी
 पांच किमी की मिनी मैराथन जूनियर बालिका वर्ग में द आनंदा एकेडमी की गुंजन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आनंदा एकेडमी की ग्रीशा बिष्ट ने दूसरा स्थान पाया। निर्मला कांवेंट की तितिक्षा जैन ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार चौथे स्थान पर दृष्टि अरोड़ा, पांचवें पर कविता पांडे, छठवें पर योगेश्वरी दानू, सातवें पर स्वाति जोशी, आठवें पर कृतिका चौहान, नवें पर शुचि स्मिता पात्रा और योगिता चौहान ने दसवां स्थान प्राप्त किया। दौड़ में करीब 120 लड़कियों ने भाग लिया ।  


बालक वर्ग की मिनी मैराथन में डूंगर सिंह प्रथम

 पांच किमी की मिनी मैराथन जूनियर बालक वर्ग में एमबी इंटर कालेज के डूंगर सिंह ने प्रथम स्थान, महर्षि विद्या मंदिर के ललित कोटलिया ने द्वितीय और एमबी इंटर कालेज के राकेश गोस्वामी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार एच एन इंटर कालेज के सचिन ने चौथा, आनंदा एकेडमी के सौरभ बिष्ट ने पांचवां, महात्मा गांधी इंटर कालेज के मनीष जोशी ने छठा, एमबी इंटर कालेज के राजा राम ने सातवां, सेंट लारेंस के मणि शंकर तिवारी ने आठवां, सेंट थेरेसा के योगेश फर्त्याल ने नवां, सेंट पाल के मनीष चंदौला ने दसवां स्थान हासिल किया। सभी बच्चों को ट्राफी के साथ पुरस्कार प्रदान किया गया।

हाफ मैराथन विजेता बीपीएड छात्र
हाफ मैराथन में बाजी मारने वाले जितेंद्र सिंह पंजाब के पटियाला यूनिवर्सिटी में बीपीएड के छात्र हैं। जितेंद्र ने बताया कि इसके पहले उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पांच हजार और दस हजार मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया था।


परम रेलवे के कर्मचारी
हाफ मैराथन में दूसरा स्थान हासिल करने वाले काशीपुर के परम सिंह गुजरात में रेलवे विभाग में सीनियर क्लर्क हैं। परम ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले आल इंडिया यूनिवर्सिटी की दौड़ में पदक हासिल किया था। इसके बाद उनको रेलवे में नौकरी मिल गई। विभाग की तरफ से आयोजित खेलों में उन्होंने कई बार पदक जीता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed