फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pulses given in ration shops are expensive by Rs 11

राशन की दुकानों में दी जाने वाली दालें 11 रुपये महंगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Pulses given in ration shops are expensive by Rs 11
हल्द्वानी। राज्य सरकार ने राशन कार्ड में दी जाने वाली दालों में 11 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। दाल के दाम बढ़ाने के कारण राशन डीलरों ने दाल उठाने से मना कर दिया है। उधर, पीडीएस गोदाम इंचार्ज ने डीएसओ को पत्र लिखकर दाल उठवाने की मांग की है।
विज्ञापन

सरकार राशन कार्ड धारकों को दो किलो दाल सस्ते दामों में उपलब्ध कराती है। पिछले माह तक उड़द 65 रुपये प्रति किलो और मसूर की दाल 51 रुपये प्रति किलो राशन कार्ड धारकों को दी जा रही थी। अब सरकार ने उड़द 71 रुपये और मसूर के दाम 65 रुपये कर दिए हैं।
विज्ञापन

दाम बढ़ने के कारण राशन डीलरों के दाल उठान से मना करने पर गोदाम में इस समय मसूर की दाल 1238 क्विंटल और उड़द की दाल 1265 क्विंटल पड़ी है। इस पर गोदाम इंचार्ज प्रमोद कुमार ने डीएसओ मनोज कुमार को लिखे पत्र में कहा है कि दाल उठान के लिए राशन डीलरों को दिशा निर्देश जारी करें, नहीं तो दाल खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed