फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Public upset due to non-fixation of six tubewells

छह नलकूप ठीक नहीं होने से जनता परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Public upset due to non-fixation of six tubewells
हल्द्वानी। उमसभरी गर्मी के बीच क्षेत्रवासियों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकते लोगों में जलसंस्थान के खिलाफ आक्रोश है। शहर के छह नलकूप मोटर फुंकने से खराब हैं, जबकि दो नलकूप कम-अधिक वोल्टेज की वजह से नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन

आईटीआई, शनिबाजार, हीरानगर, फुटकुआं, सुभाषनगर, 111 एचजी कुसुमखेड़ा होमगार्ड नलकूप मोटर फुंकने की वजह से खराब चल रहे हैं, जबकि नर सिंह तल्ला और अंबा विहार के नलकूप हाई और लो वोल्टेज की वजह से नहीं चल पा रहे हैं। आठ नलकूपों के खराब होने से तमाम इलाकों में लोगों को पेयजल किल्लत झेलनी पड़ रही है। नलकूपों के खराब होने से क्षेत्र की करीब 40 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र नलकूपों की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। इधर, जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता और टैंकर प्रभारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि नलकूपों की मरम्मत का काम जारी है। प्रभावित इलाकों में 14 टैंकरों से पानी बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed