{"_id":"60676a168ebc3e8d1654ffc9","slug":"public-upset-due-to-drinking-water-shortage-haldwani-news-hld4203174165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल किल्लत से जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल किल्लत से जनता परेशान
विज्ञापन
बसंत विहार मुखानी में पेयजल लाइन में फंसा मलबा निकालते कर्मचारी।
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल की डिमांड भी बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों में पानी का संकट बढ़ गया है। शुक्रवार को धनपुर, करायल जौलासाल, दमुवाढूंगा, मल्ला प्लाट, कुमाऊं कॉलोनी, जमरानी रोड आदि इलाकों में पेयजल सप्लाई बाधित रही। धनपुरी में भी पिछले एक हफ्ते से पेयजल का संकट बना हुआ है।
धनपुर के ग्रामीण टीडी जोशी, दयाकिशन पंतोला, खड़क सिंह महरा, प्रकाश, नवीन, लीला दुम्का आदि का कहना है कि एक हफ्ते से नलों में पानी की बूंद नहीं टपकी है। जलसंस्थान के अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं। करायल जौलासाल के ग्रामीणों को भी जलसंस्थान के ईई ने 103 एचजी नलकूप से पेयजल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था लेकिन यहां भी लोगों को पानी नहीं मिल पाया है। दमुवाढूंगा क्षेत्र में जलसंस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने पेयजल किल्लत से परेशान लोगों से संपर्क किया। एई तिवारी ने बताया कि डिमांड बढ़ने और उपलब्धता कम होने से आखिरी छोर के इलाकों में पानी की समस्या बनी हुई है। इधर, जलसंस्थान ग्रामीण डिविजन के एई दीप बेलवाल ने बताया कि धनपुर में पेयजल किल्लत का पता लगाया जाएगा।
बसंत विहार मुखानी में आज भी नहीं आया पानी
हल्द्वानी। बसंत विहार मुखानी इलाके में तीन दिन से पेयजल संकट बना है। जलसंस्थान की टीम पूरे दिन इलाके की पेयजल व्यवस्था बनाने में जुटी रही। जलसंस्थान के एई रवींद्र कुमार ने बताया कि पेयजल लाइन में मलबा फंसा हुआ है। आधी लाइन से मलबा निकाल दिया है। शेष इलाके में लाइन बदली जा रही है। शनिवार तक सप्लाई सामान्य हो पाएगी।
विज्ञापन
आज से एक हफ्ते तक पेयजल संकट की आशंका
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम ने बिजली लाइनों की मरम्मत के लिए शनिवार से एक हफ्ते का शटडाउन प्रस्तावित किया है। जलसंस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी का कहना है कि सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक शटडाउन प्रस्तावित किया है। बिजली सप्लाई बाधित रही तो दमुवाढूंगा, नैनीताल रोड, शीशमहल समेत तमाम इलाकों के नलकूप नहीं चल पाएंगे, ऐसी स्थिति में पेयजल किल्लत हो सकती है।