फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Public schools will open from today, the responsibility of the parents to drop the children

आज से खुलेंगे पब्लिक स्कूल, बच्चों को छोड़ने-लाने की जिम्मेदारी अभिभावकों की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Public schools will open from today, the responsibility of the parents to drop the children
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। पब्लिक स्कूल बुधवार से खुल जाएंगे। इन स्कूलों में छठी से 12 वीं तक की कक्षाओं में 55 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। हालांकि कुछ पब्लिक स्कूल पहले ही खुल चुके हैं लेकिन बच्चों की उपस्थिति 30 से 35 फीसदी से अधिक नहीं बढ़ पाई है। इधर, पब्लिक स्कूलों ने बसें चलाने से इन्कार कर दिया है। इस कारण बच्चों को स्कूल छोड़ने और स्कूल से ले जाने की जिम्मेदारी अभिभावकों को ही करनी होगी। हल्द्वानी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त करीब 60 पब्लिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते शासन ने अप्रैल में स्कूलों को बंद कर दिया था। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। शासन ने दो अगस्त से नौवीं से लेकर 12वीं तक के सरकारी और सभी निजी स्कूलों को खोलने के आदेश जारी किए थे मगर पब्लिक स्कूल संचालकों ने तैयारी न होने का हवाला देकर स्कूल नहीं खोले थे। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने बैठक कर 18 अगस्त से स्कूल खोलने का फैसला लिया था। वहीं, शासन के आदेश पर छठी से आठवीं तक के स्कूल भी 16 अगस्त से खुल चुके हैं। हालांकि कुछ पब्लिक स्कूलों का कहना है कि केवल 15 फीसदी अभिभावकों ने ही सहमति दी है बाकी अभिभावक ऑनलाइन पढ़ाई कराने के पक्ष में हैं। इसलिए वे अपने अभी नहीं खोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed