फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Public representatives travelled in Volvo, recovery orders were issued from the conductor

Nainital News: जनप्रतिनिधियों ने वाॅल्वो में यात्रा की, वसूली आदेश परिचालक से हुए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Public representatives travelled in Volvo, recovery orders were issued from the conductor
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम की वाॅल्वो बसों में जनप्रतिनिधियों की ओर से जाने वाली यात्रा के टिकट की धनराशि परिचालकों से वसूलने से निगम के कर्मचारी संगठनों में गुस्सा है। कर्मचारी संगठनों ने मामलों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



परिवहन निगम काठगोदाम डिपो से दिल्ली के लिए रोजाना नौ वाल्वो का संचालन करता है। 31 मई को एक पूर्व विधायक ने अपने निजी सचिव के साथ दिल्ली से वाल्वो बस में हल्द्वानी तक की यात्रा की। परिचालक के पास मौजूद ईबीटीएम मशीन में पूर्व विधायक का कंसेप्शन टिकट का विकल्प नहीं आया तो परिचालक ने अपने वे-बिल (मार्ग पत्र) में पूर्व विधायक और उनके पीए की यात्रा का विवरण अंकित कर लिया। बाद में हल्द्वानी पहुंचने पर परिचालक ने कैश जमा करने के बाद पूर्व विधायक की यात्रा का विवरण विधायक का रजिस्टर न होने पर स्वतंत्रता सेनानी के रजिस्ट्रार में अंकित कर दिया। चार मई को काठगोदाम डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी काठगोदाम ने एक पत्र जारी कर परिचालक कमल बिष्ट से पूर्व विधायक की यात्रा के बिलों की धनराशि 1892 रुपये को शीघ्र जमा करने करने के आदेश देते हुए भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न होने का फरमान जारी कर दिया। एक अन्य मामले में परिचालक दीपक कश्यप से भी वाल्वो में वर्तमान विधायक की यात्रा के टिकट की धनराशि के रिकवरी आदेश दिए गए। रोडवेज के कर्मचारी नेताओं का कहना था कि इस बस में परिचालक दुर्गा प्रसाद थे जबकि वसूला का आदेश दीपक कश्यप को जारी किया गया।
विज्ञापन




उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै व शाखा अध्यक्ष मनोज भट्ट आदि का कहना है जनप्रतिनधियों की यात्रा का पैसा सरकार देती है। निगम प्रबंधन इस मामले में परिचालक से वसूली नहीं कर सकता है। मामले में स्टेशन प्रभारी डीएन जोशी ने बताया कि नियमानुसार जनप्रतिनिधियों की यात्रा का विवरण अलग रजिस्टर में दर्ज किया जाना चाहिए था। बाद में परिचालक ने अपना पक्ष रखा तो वसूली के आदेश निरस्त कर दिए हैं। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed