फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Public Language Academy was established in Uttarakhand necessary

उत्तराखंड में लोक भाषा अकादमी की स्थापना जरूरी

Sun, 29 Nov 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल। Updated Sun, 29 Nov 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन

देवभूमि उत्तराखंड के प्रसिद्ध संस्कृति कर्मी व जन गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कुमाऊंनी व गढ़वाली भाषाएं हिंदी से भी पुरानी हैं। इस बात के प्रमाण कुमाऊं-गढ़वाल के राजाओं के शासन काल के शिलालेखों व ताम्रपत्रों में मिले हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही भाषाओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए विशेष प्रयास किये जाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने उत्तराखंड की बोलियों व भाषाओं के संरक्षण के लिए लोक भाषा अकादमी बनाने की जरूरत पर बल दिया।

विज्ञापन


शनिवार को पहाड़ समारोह में नैनीताल पहुंचे नेगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में कुमाऊंनी-गढ़वाली को भाषा का दर्जा दिये जाने की मांग संसद में उठी तब सरकार ने सांसद सीता कांत महापात्रा की एक सदस्यीय कमेटी गठित की। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट भी दे दी है लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि गोवा, गोरखा सहित अन्य राज्यों की बोलियों को भाषा का दर्जा मिल गया है लेकिन कुमाऊंनी व गढ़वाली भाषा को भाषा का दर्जा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


 उन्होंने इसके लिए उत्तराखंड के लोगों को ही जिम्मेदार माना। नेगी ने उत्तराखंड के राज्य गीत को लेकर उठाए जा रहे सवालों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि इस गीत में देवभूमि उत्तराखंड के सभी क्षेत्रों के इतिहास, संस्कृति व प्राकृतिक परिवेश का समावेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कुमाऊंनी व गढ़वाली के विवाद से बचने के लिए इसे हिंदी मेें लिखा गया है लेकिन इसमें अधिकांश शब्द कुमाऊंनी व गढ़वाली के ही हैं। नेगी ने कहा कि वर्तमान दौर इंटरनेट का हो चुका है इसलिए एलबम के न बिकने से कंपनियों ने एलबम बनाना ही बंद कर दिया है, जिससे नई पीढ़ी के कलाकारों की प्रतिभा सामने नहीं आ पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed