Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Public interest litigation on construction of factory without permission

नैनीताल हाईकोर्ट: बिना अनुमति फैक्ट्री निर्माण पर जनहित याचिका, पक्षकारों को नोटिस जारी

Wed, 25 Nov 2026 07:37 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Wed, 25 Nov 2026 07:37 PM IST
सार

नैनीताल हाईकोर्ट ने काशीपुर के ग्राम जुड़का कुंडेशरी में बिना राज्य सरकार और प्रदूषण बोर्ड की अनुमति से हो रहे फैक्ट्री निर्माण के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पक्षकारों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। 

विज्ञापन
Public interest litigation on construction of factory without permission
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल हाईकोर्ट ने ग्राम जुड़का कुंडेशरी क्षेत्र काशीपुर में बिना राज्य सरकार और राज्य प्रदूषण बोर्ड की अनुमति के लगाई जा रही फैक्ट्री के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद पक्षकारों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से कोर्ट को अवगत कराया गया कि सरकार ने फैक्ट्री के निर्माण पर रोक लगा दी है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार ग्राम जुड़का क्षेत्र कुंडेशरी काशीपुर के निवासियों और अधिवक्ता कृपाल सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि उनके क्षेत्र में राज्य सरकार और राज्य प्रदूषण बोर्ड की अनुमति लिए बिना अवैध तरीके से फैक्ट्री लगाई जा

विज्ञापन

रही है, जबकि यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। याचिका में कहा कि इसके लगने से यहां पर बहने वाली नदी और लगे ट्यूबेल का पानी दूषित होगा और क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नही की गई। याचिकाकर्ता ने इसके निर्माण पर रोक लगाने की प्रार्थना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed