फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Provide drinking water connections to villagers through JJM scheme

Nainital News: जेजेएम योजना से ग्रामीणों को दिलाएं पेयजल कनेक्शन

Sat, 31 Jan 2026 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 31 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Provide drinking water connections to villagers through JJM scheme
भवाली (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के रीठापोखरा मैदान में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों ने पानी की समस्या के साथ ही क्षतिग्रस्त बिजली के पोल बदलने की मांग की। हरतोला के किसान प्रकाश चंद्र ने तीन साल से किसान सम्मान निधि नहीं आने की शिकायत की। सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने कृषि विभाग से किसान सम्मान निधि की समस्या हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पेंशन संबंधित समस्या हल करने की मांग अधिकारियों से की। विधायक राम सिंह कैड़ा ने जल जीवन मिशन योजना के तहत पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने, बिजली के क्षतिग्रस्त पोल बदलने को कहा। सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों से शिविर में उठी जनसमस्याओं को गंभीरता से हल करने के निर्देश दिए। इस दौरान दायित्वधारी शांति मेहरा, ब्लॉक प्रमुख दीपक कुमार, जिपं सदस्य निधि जोशी, चंपा रैकवाल, गीता बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed