रामनगर। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रूप में मानते हुए विचार गोष्ठी की गई। इसके बाद नगर में जुलूस निकालकर भगत सिंह चौक पर अमेरिकी और रूसी साम्राज्यवाद का पुतला फूंकते हुए यूक्रेन पर जारी हमलों को तत्काल रोकने की मांग की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि युद्ध के लिए पूरी तरह से अमेरिकी के नेतृत्व में पश्चिम के साम्राज्यवादी देश, उनका सैन्य गठबंधन नाटो और रूसी साम्राज्यवादी जिम्मेदार हैं। इनका अपना प्रभाव बढ़ाने की होड़ की कीमत यूक्रेन की जनता जान देकर चुका रही है। वक्ताओं ने कहा कि जब तक पूंजीवाद और साम्राज्यवाद मौजूद है तब तक युद्ध और उसकी विभीषिका भी मौजूद रहेगी। पुतला दहन करने वालों में इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र और परिवर्तनकामी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। इस दौरान शीला शर्मा, भगवती, लता, प्रीति, रोहित, रवि, कमल वर्मा, परम, कुवैत राज आदि थे।