फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protest. during. day, new exam date announced. evening

Nainital News: दिन में धरना प्रदर्शन, शाम को नई परीक्षा तिथि घोषित

Sun, 19 Nov 2023 02:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 19 Nov 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Protest. during. day, new exam date announced. evening
नैनीताल। आगामी 20 नवंबर से नई शिक्षा नीति के तहत प्रस्तावित स्नातक प्रथम सेमेस्टर और विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथि एक दिसंबर तक बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को छात्र महासंघ और छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। बाद में छात्रनेताओं ने विवि के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया जिसके चलते कर्मचारी मुख्यालय में कैद हो गए। चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं देर शाम शासन के निर्देश पर कुमाऊं विवि प्रशासन की ओर से नई परीक्षा तिथि घोषित की गई है। इसके तहत 28 नवंबर से परीक्षाएं होंगी। इसके बाद छात्रों ने धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया।
विज्ञापन

विवि के प्रशासनिक भवन में छात्रनेताओं ने कहा कि परिसर में अभी तक न तो प्रवेश पूरे हुए हैं, और न ही आंतरिक परीक्षाएं हुईं। कहा कि एनईपी के तहत प्रथम सेमेस्टर एवं विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 नवंबर से प्रस्तावित हैं, जो 12 दिसंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से परीक्षा तिथि एक दिसंबर तक शिफ्ट करने की मांग उठाई। लेकिन विवि की ओर से शासन स्तर पर परीक्षा तिथि तय करने का हवाला देते हुए असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर छात्र नेताओं ने करीब 3:30 बजे मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और कर्मचारी मुख्यालय में कैद हो गए। छात्रों ने चेतावनी दी कि जरूरत पढ़ने पर भूख हड़ताल भी की जाएगी।
इस मौके पर कुमाऊं विवि के महासंघ के अध्यक्ष पीयूष जोशी, डीएसबी परिसर छात्रसंघ के अध्यक्ष उत्कर्ष बिष्ट, सचिव हिमांशु मेहरा, सूर्य कमल, प्रखर श्रीवास्तव, छात्रा उपाध्यक्ष हेमा रैखोला, मोहित पंत, तनुजा पांडे, मोहित बिष्ट, तनिष्क मेहरा, संजू आर्या, परीक्षित देव, आशीष कबड़वाल, सुनीता सिंह, भूपेश आर्या, हिमांशु गंगवार, दीपक बिष्ट, विवेक जोशी, मनीष बिष्ट, पीयूष कुमार आदि मौजूद रहे।

--
कोट
- शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में विवि की सत्र 2023-24 एनईपी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेशित विद्यार्थियों के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। बताया गया कि 28 नवंबर से परीक्षा होगी। साथ ही परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। - डॉ. महेंद्र राणा, मुख्य परीक्षा नियंत्रक कुविवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed