फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protest by planting trees in potholes on the road

Nainital News: सड़क के गड्ढों में पौधे लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 01 Nov 2025 02:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Protest by planting trees in potholes on the road
कालाढूंगी। शुक्रवार को गुलजारपुर से पूरनपुर जाने वाली सड़क पर गड्ढों में पौधे लगाकर ग्रामीणों ने विरोध प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया। शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शीघ्र सड़क बनाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर जगह- जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों को भी आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अरविंद कुमार का कहना है कि इस मार्ग से कई स्कूलों की गाड़ियां जाती हैं। गड्ढों के कारण कभी भी कोई भी घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर शीघ्र सड़क निर्माण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस सिद्धार्थ कुमटिया, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा चंद्र, सागर चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा मेहरा, शुभम मेहरा, आकाश आर्य, अनिल आर्य, जोगेंद्र प्रसाद, सोनू तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed