फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protest by Khanan Transporter

उपखनिज का भाड़ा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर वाहन स्वामी का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Protest by Khanan Transporter
हल्दूचौड़ (नैनीताल) गौला संघर्ष समिति मोटाहल्दू के बैनर तले गौला खनन से जुड़े वाहन स्वामियों ने उपखजिन का भाड़ा बढ़ाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। क्रशर स्वामियों की ओर से उपखजिन भाड़ा कम किए जाने से नाराज वाहन स्वामियों ने कहा कि किराया भाड़े में दो रुपये की कमी से उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने क्रशर स्वामियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि मांग नहीं मानी गई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता कीर्ति पाठक, प्रवीण दानू, जगदीश बचखेती, जीवन बोरा, गणेश बिरखानी, महिपाल भौर्याल, संजय शर्मा, मनोज बिष्ट, सोनू भट्ट, प्रकाश सुनाल, प्रवीण दानू, अंकुर बिष्ट, गिरिजेश, मुन्ना, योगेश कबड़वाल, ललित ढौंडियाल, राजू जोशी, लक्ष्मण पांडे, जीवन बिरखानी, मनोज थुवाल सहित सैकड़ों वाहन स्वामी मौजूद रहे। इधर, क्रशर स्वामी खीमानंद सनवाल और कुलवंत नागपाल ने कहा कि स्टोन क्रशरों की माली हालत खराब होने से वह किसी भी हाल में भाड़ा नहीं बढ़ा सकते हैं। उन्होंने वाहन स्वामियों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed