{"_id":"681925c0aaa2ea99380269e6","slug":"protest-at-dfo-office-against-problems-haldwani-news-c-337-1-ha11010-121579-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: समस्याओं के विरोध में डीएफओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: समस्याओं के विरोध में डीएफओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला ने ग्राम बागजाला की समस्याओं को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग के परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने पेयजल समस्या, सड़कों की मरम्मत और भूमि का मालिकाना हक का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने की मांग की।
भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डाॅ. कैलाश पांडेय ने कहा कि बागजाला के लोग पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में जीने के लिए मजबूर हैं। बागजाला किसान महासभा की अध्यक्ष उर्मिला रैस्वाल ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना का काम वन विभाग की ओर से रोक दिया गया है। गांव की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। उन्होंने बताया कि डीएफओ तराई पूर्वी वन प्रभाग ने तीन महीने में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई काम नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में रोष है। धरना देने वालों में पंकज चौहान, रईस अहमद, चंदन सिंह मटियाली, गोपाल सिंह बिष्ट, मीना भट्ट, यासीन, पुष्पा भट्ट, कल्लू प्रजापति, दौलत सिंह कुंजवाल, हनीफ, मोहन राम, हेमा देवी आदि मौजूद रहीं।