{"_id":"69d2aba16ebf88fab2073afa","slug":"protest-against-liquor-shop-continues-nainital-news-c-238-1-shld1020-124473-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शराब की दुकान के खिलाफ विरोध बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शराब की दुकान के खिलाफ विरोध बरकरार
विज्ञापन
नैनीताल/रामनगर। मंगोली व बजून क्षेत्र में शराब की प्रस्तावित दुकानों के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को आंदोलन के आठवें दिन ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक प्रशासन की ओर से शराब की दुकानों को हटाने के लिखित आदेश जारी नहीं किए जाते, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
आंदोलन के दौरान महिलाओं का कहना है कि आबादी के बीच शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल बिगड़ेगा और इसका सबसे अधिक असर युवाओं पर पड़ेगा। विधायक व सांसद की ओर से मुख्यमंत्री को भी क्षेत्र से दुकान हटाने का आग्रह किया गया था। ग्रामीणों को क्षेत्र में दुकान नहीं खुलने का आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन आबकारी विभाग की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है। महिलाओं का कहना है कि जब तक लिखित रूप में उनको दुकान हटने की जानकारी नहीं मिलती, वह धरने पर बैठी रहेंगी। प्रदर्शनकारियों में प्रेमा मेहरा, मोहिनी कनवाल, नीमा कनवाल, राधा, कीर्ति, अल्का गोस्वामी, जीवन नेगी, दलीप गोस्वामी, खुशाल, विक्रम कनवाल आदि रहीं।
रामनगर के ग्राम ढिकुली में शराब की दुकान का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। रविवार को विधायक कार्यालय में ग्राम ढिकुली के ग्रामीण एकत्रित हुए। उन्होंने ढिकुली में खोली जा रही शराब की दुकान के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने विधायक दीवान सिंह बिष्ट को ज्ञापन देते हुए कहा कि सरकार जनता की मंशा के खिलाफ जबरन शराब की दुकान खोलना चाहती है। उन्होंने शराब की दुकान को निरस्त करने की मांग की। इस दौरान दुर्गा सुयाल, हंसा कांडपाल, हेमा छिम्वाल, नेहा, हिमानी, हेमंती देवी, सलमा, अजय छिम्वाल, दीप गुणवंत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन जारी
गरमपानी (नैनीताल)। रातीघाट बाजार में प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का धरना-प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि जब तक दुकान क्षेत्र से हटाने का लिखित आदेश नहीं आता है तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। बेतालघाट के ब्लॉक प्रमुख अंकित साह का कहना है क्षेत्रीय भावनाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से शराब की दुकान बंद करने की मांग की है। संवाद