फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protest against DDA in Ramnagar

Nainital News: रामनगर में डीडीए के खिलाफ मोर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Protest against DDA in Ramnagar
रामनगर। जिला विकास प्राधिकरण को हटाने की मांग के लिए ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने बुधवार को बीडीसी व ग्राम प्रधानों के तहसील परिसर में उपवास कर धरना दिया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि रामनगर में प्राधिकरण लागू होने के चलते लोगों को अपने भवन के नक्शे पास कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रामनगर को प्राधिकरण के दायरे से हटाने की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरने के दौरान ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी ने कहा कि बीती चार अगस्त से रामनगर की करीब 25 ग्राम पंचायतें जिला विकास प्राधिकरण के दायर में आ गईं हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण की नियम व शर्तें इतनी जटिल हैं कि उन्हें पूरा करने में लोगों का समय और पैसा बर्बाद हो रहा है। आरोप लगाया कि प्राधिकरण के अधिकारी नोटिस देकर निर्माण कार्य रोक रहे हैं। इसके चलते लोगों को बार-बार प्राधिकरण कार्यालय व अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्राधिकरण को हटाने और रामनगर में पूर्व की तरह ही जिला पंचायत से नक्शा पास करने की व्यवस्था को लागू करने की मांग उठाई। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, कनिष्ठ प्रमुख मीना रावत, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष नवीन सती, प्रधान हंसी देवी, मिथिलेश डंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed