{"_id":"67bcd63805f8bef2f7034088","slug":"protest-against-chandni-zone-villagers-meeting-today-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-106129-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: चांदनी जोन का विरोध, ग्रामीणों की बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: चांदनी जोन का विरोध, ग्रामीणों की बैठक आज
Tue, 25 Feb 2025 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के बैलपड़ाव रेंज के प्रस्तावित चांदनी पर्यटन जोन का ग्रामीण विरोध कर रहे है। आंदोलन को गति देने के लिए ग्रामीण हर गांव में जाकर बैठकें कर रहे हैं। प्रस्तावित चांदनी पर्यटन जोन के खिलाफ कई गांवों के ग्रामीण आंदोलनरत है।
आंदोलनकारी शासन-प्रशासन और वन विभाग को समय-समय पर ज्ञापन देकर विरोध दर्ज करा चुके हैं। पूर्व ग्राम प्रधान छोई नवीन चंद्र भट्ट ने बताया कि मंगलवार को ग्राम पंचायत टेड़ा के पंचायत भवन परिसर में बैठक की जाएगी। उन्होंने ग्राम टेड़ा के ग्रामीणों से अपील है कि बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। बैठक को सफल बनाने के लिए आनंद सिंह, अनिल कुमार, जयपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह जुटे हैं। संवाद