फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Protected animal was cut and thrown in an empty plot

Nainital News: संरक्षित श्रेणी के जानवर को काटकर खाली प्लाॅट में फेंका

Fri, 18 Jul 2025 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 18 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Protected animal was cut and thrown in an empty plot
किच्छा। सुभाषनगर काॅलोनी में अराजक तत्वों ने बृहस्पतिवार तड़के संरक्षित जानवर को एक खाली प्लाॅट में काट दिया। मार्निंग वॉक पर करीब पांच बजे निकले युवकों ने यह देख ग्रामीणों व पुलिस को सूचित किया। इस दौरान मांस तस्कर वहां से फरार हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 154 किलो मांस बरामद किया है।
विज्ञापन

सैर पर निकले युवकों ने बताया कि चार युवक किसी जानवर का मांस काटते रहे हैं। लोगों के देखने पर तीन आरोपी बाइक से भाग निकले, एक पैदल खेतों में भाग गया। इसके बाद 112 में सूचना दी गई। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी और कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से मांस व औजार मिले।
विज्ञापन

पास बह रही नहर से जानवर का सिर भी मिला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सीओ के अनुसार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसओजी समेत पांच टीमें कई कोणों से घटना की जांच में जुटी हैं। आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed