{"_id":"654f34587779d714f8019a89","slug":"prostitution-business-running-in-a-rented-house-exposed-in-haldwani-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक ध्यान दें: किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक स्थिति में मिले लड़का-लड़की, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान मालिक ध्यान दें: किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक स्थिति में मिले लड़का-लड़की, गिरफ्तार
Sat, 11 Nov 2023 01:53 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:53 PM IST
सार
हल्द्वानी में पुलिस ने एक किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। ईको टाउन फेस तीन डहरिया में नौ नवंबर की रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल टीम ने दबिश दी। यहां किराए के मकान में एक नेपाली महिला समेत चार महिलाएं पकड़ी।
विज्ञापन
Sex Racket in Haldwani
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस ने डहरिया स्थित इको टाउन फेज तीन में किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। ईको टाउन फेस तीन डहरिया में नौ नवंबर की रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल टीम ने दबिश दी। यहां किराए के मकान में एक नेपाली महिला समेत चार महिलाएं पकड़ी। एक महिला पुरुष ग्राहक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया गया कि ईको टाउन फेस तीन डहरिया में एक महिला के घर को नेपाल निवासी पूजा ने आठ हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से किराये पर लिया था। पुलिस ने एक लड़की और रामपुर निवासी गौरव कुमार को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
अन्य पीड़ित महिलाओं को काउंसलिंग कराने के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। मकान मालिक की ओर से किराएदार का सत्यापन न किराए जाने पर 83 पुलिस एक्ट के तहत 5000 रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन